युवा एवं महिला प्रकोष्ठ का हुआ विस्तार, 2027 की जनगणना और समाज की एकता पर हुआ मंथन !
रिपोर्ट: नारद संवाद न्यूज़ रिपोर्ट Rahul Tripathi
बाराबंकी:- महादेव की पावन नगरी वाराणसी में दिनांक 30 मई 2026 को आयोजित अखिल भारतीय हैहयवंशी क्षत्रिय केंद्रीय संचालन समिति, दिल्ली की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय बैठक में युवा एवं महिला प्रकोष्ठ का विस्तार किया गया। बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से आए समाज के प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर समाज हित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
इस दौरान युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णकांत वर्मा (इंदौर) द्वारा आकाश कुमार वर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ पद पर मनोनीत किया गया। मनोनयन के उपरांत आकाश कुमार वर्मा ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती एवं जनहित के कार्यों में पूरी निष्ठा के साथ योगदान देते रहेंगे।
बैठक में वर्ष 2027 की प्रस्तावित जनगणना को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनारायण ताम्रकार ने समाज की वास्तविक जनसंख्या के सही आंकलन हेतु जनगणना में ठठेरा, कसेरा एवं तमेरा जातीय पहचान दर्ज कराने का प्रस्ताव रखा। उपस्थित प्रतिनिधियों ने इस विषय पर समाज में जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।
इसके साथ ही भगवान राजराजेश्वर सहस्रबाहु अर्जुन महाराज (कार्तवीर्य अर्जुन) के गौरवशाली इतिहास और समाज के सांस्कृतिक संरक्षण पर चर्चा हुई। मध्य प्रदेश स्थित ऐतिहासिक महिष्मति नगरी में भगवान सहस्रबाहु अर्जुन महाराज की 100 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव भी बैठक में रखा गया, जिसका उपस्थित सदस्यों ने समर्थन किया।
बैठक में बिहार, गुजरात, दिल्ली, झारखंड, उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए समाज के प्रमुख पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने समाज की एकता, संगठन विस्तार और भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार रखे।
अपने संबोधन में आकाश कुमार वर्मा ने कहा कि समाज की प्रगति और संगठन की मजबूती के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि “एकता ही हमारा बल है और समाज का उज्ज्वल भविष्य ही हमारा लक्ष्य है।”
जयघोष
बोलो भगवान सहस्रबाहु अर्जुन महाराज की जय!
हमारे समाज की एकता जिंदाबाद!
आकाश कुमार वर्मा
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ
अखिल भारतीय हैहयवंशी क्षत्रिय केंद्रीय संचालन समिति, दिल्ली।