बाराबंकी :- #रामनगर नगर पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर पड़े रामनगर- #शहादतगंज मार्ग के निर्माण कार्य को आखिरकार शुक्रवार से शुरू कर दिया गया। नगर पंचायत कार्यालय के पास सड़क के दाहिनी ओर सीसी रोड एवं कवर्ड नाली निर्माण कार्य की शुरुआत हुई, जिसका निरीक्षण नगर पंचायत अध्यक्ष #रामशरण पाठक ने मौके पर पहुंचकर किया। बताया जा रहा है कि खराब सड़क के कारण तहसील आने-जाने वाले लोगों, विद्यार्थियों, अधिवक्ताओं और स्थानीय नागरिकों को लंबे समय से परेशानी उठानी पड़ रही थी। सड़क निर्माण शुरू होते ही क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल देखा गया।
नगर #पंचायत प्रशासन के मुताबिक पंद्रहवें वित्त आयोग के तहत करीब 56 लाख रुपये की लागत से यह परियोजना तैयार की जा रही है। योजना के अंतर्गत 202 मीटर लंबी सीसी सड़क और दोनों ओर कुल 404 मीटर लंबी कवर्ड नाली का निर्माण कराया जाएगा। सड़क और नाली की कुल चौड़ाई 24 फीट निर्धारित की गई है। #शुक्रवार को जेसीबी मशीन से खुदाई शुरू कराई गई और नाली निर्माण के लिए मजबूत ईंटें मौके पर पहुंचाई गईं। जानकारी के अनुसार ठेकेदार मनोज मिश्रा द्वारा नाली एवं #इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जा रहा है, जबकि सौरभ पांडे के निर्देशन में सीसी रोड का निर्माण होगा। मौके पर बंटी ओझा, अमित कुमार, लिपिक रामकरण शर्मा सहित नगर पंचायत के कई कर्मचारी मौजूद रहे।