Naradsamvad

[post-views]

समाजसेवी मार्कण्डेय शुक्ला का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

रिपोर्ट/अंजनी अवस्थी

रामनगर, बाराबंकी। क्षेत्र के बिंदौरा परसपुर गांव निवासी वरिष्ठ समाजसेवी मार्कण्डेय शुक्ला का बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक कार्यों एवं जनसेवा में सक्रिय रहने वाले श्री शुक्ला के निधन को लोगों ने समाज की अपूरणीय क्षति बताया है।जानकारी के अनुसार मार्कण्डेय शुक्ला पिछले करीब एक माह से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका उपचार लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में चल रहा था। उपचार के दौरान बुधवार दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली।मार्कण्डेय शुक्ला अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक सरोकारों के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। जरूरतमंदों की मदद और सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी के चलते क्षेत्र में उनका व्यापक सम्मान था। उनके निधन की सूचना मिलते ही शुभचिंतकों, ग्रामीणों एवं परिचितों का उनके आवास पर तांता लग गया।बुधवार शाम करीब 4 बजे उनके पैतृक गांव बिंदौरा परसपुर में अंतिम संस्कार किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र रजत शुक्ला ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्रीय लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

अन्य खबरे

बाराबंकी : बिजली गुल होने पर घर के बाहर सो रहा था परिवार, तेज रफ्तार डंपर ने रौंदा — तीन मासूम समेत चार की मौत, पत्नी जिंदगी और मौत से जूझ रही फतेहपुर के झांसा गांव में भोर का दर्दनाक हादसा, चीख-पुकार से दहला इलाका

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1021471
Total Visitors
error: Content is protected !!