Naradsamvad

[post-views]

दुर्गा वाहिनी की 29 बहनें शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के लिए हरदोई रवाना, आत्मरक्षा का लेंगी प्रशिक्षण !

राघवेन्द्र मिश्रा(एडिटर)

बाराबंकी। दुर्गा वाहिनी के सात दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के लिए शुक्रवार को जीआईसी ऑडिटोरियम से बाराबंकी विभाग की 29 बहनें हरदोई जिले के लिए रवाना हुईं। विभाग संयोजिका नेहा मिश्रा और जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख सरिता सिंह के नेतृत्व में बहनों ने प्रशिक्षण वर्ग के लिए प्रस्थान किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बौद्धिक सत्र, योग, व्यायाम, प्राणायाम, नियुद्ध, दंड, बाधा, समता और आत्मरक्षा के विशेष गुर सिखाए जाएंगे।

विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश ने वर्ग में शामिल होने वाली बहनों को अनुशासन और समाज निर्माण का संदेश देते हुए कहा कि प्रशिक्षण वर्ग केवल सीखने का माध्यम नहीं, बल्कि स्वयं के जीवन और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का साधन है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत और जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष बाला चतुर्वेदी सहित कई गणमान्य लोगों ने बहनों का उत्साहवर्धन किया।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1210614
Total Visitors
error: Content is protected !!