Naradsamvad

[post-views]

चौकाघाट रेलभूमि में भीषण आग, वन विभाग की तत्परता से बचा विशाल जंगल

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी। चौकाघाट रेल स्टेशन के निकट रेलवे भूमि पर वन विभाग द्वारा वर्षों पूर्व लगाए गए पौधों से तैयार हुए घने जंगल में रविवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। अज्ञात व्यक्ति द्वारा जंगल के किनारे आग लगाए जाने के बाद लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे वन संपदा और वन्य जीवों को भारी नुकसान की आशंका पैदा हो गई।घटना की जानकारी सबसे पहले वन विभाग में कार्यरत दैनिक श्रमिक रामचंद्र को हुई। उन्होंने तत्काल क्षेत्रीय वन अधिकारी रामनगर विशाल कुमार गुप्ता को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।बताया गया कि जंगल तक जाने वाला रास्ता खराब और संकरा होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय पर मौके तक नहीं पहुंच सकी। ऐसे में वन विभाग के कर्मचारियों ने हरी टहनियों और स्थानीय संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। कर्मचारियों की तत्परता और सूझबूझ से आग को जंगल के भीतर फैलने से काफी हद तक रोक लिया गया।मौके पर सेक्शन अधिकारी सचिन पटेल, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी मनोज यादव, वन कर्मी दुर्गेश यादव सहित वन विभाग की टीम मौजूद रही। वहीं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भी पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कराने में सहयोग किया।वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़े नुकसान को टाल दिया गया। आग लगाने वाले अज्ञात व्यक्ति की तलाश की जा रही है और मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय लोगों ने वन विभाग की टीम की सराहना करते हुए कहा कि कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर जंगल और पर्यावरण की रक्षा की है। यह जंगल क्षेत्र आसपास के वातावरण को शुद्ध रखने और हरियाली बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

971750
Total Visitors
error: Content is protected !!