Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

शादी से लौट रहे वृद्ध की रास्ते में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी। शादी समारोह से घर लौट रहे एक वृद्ध की रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।जनपद गोंडा के थाना कटरा बाजार क्षेत्र के ग्राम मंझौवा निवासी 71 वर्षीय रामदुलारे पुत्र धीरज बीते 12 मई को टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अरूवा भुंड स्थित अपनी ससुराल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे। रविवार सुबह वह टैक्सी से अपने घर लौट रहे थे।बताया जाता है कि थाना रामनगर क्षेत्र के बुढ़वल चौराहे स्थित बस स्टॉप पर उतरने के बाद वह ऑटो में बैठे ही थे कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वृद्ध को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ad image
ALSO READ  Barabanki News: अब ऑनलाइन पर्ची पर होगी जेल में कैदी से मुलाकात

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1594780
Total Visitors
error: Content is protected !!