Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
कार्यालय खुलते ही बंद, शाम होते ही धड़ल्ले से मिट्टी खनन विकासखंड रामनगर में शनिवार को संयुक्त विकास आयुक्त मंडल अयोध्या राजेश कुमार झां का औचक निरीक्षण महज फाइलों और रजिस्टरों के अवलोकन तक सिमटकर रह गया। विधानसभा रामनगर के ग्राम सैदनपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श कैंप आयोजित ! बाराबंकी में पिछले 5 वर्षों के वृक्षारोपण की निष्पक्ष जांच का मिला आश्वासन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग ! विकासखंड रामनगर में स्थायी बीडीओ की तैनाती नहीं होने से ब्लॉक की व्यवस्थाएं पटरी से उतरती नजर आ रही! कटान और बाढ़ पीड़ितों के बीच भाजपा नेता शिव प्रकाश अवस्थी ने बांटी राहत सामग्री!
[post-views]

गेहूं की उत्पादकता जानने को बड़नपुर में क्रॉप कटिंग प्रयोग, बीडीओ ने खुद की कटाई

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी। खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार ने मंगलवार को ग्राम बड़नपुर में गेहूं की फसल की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने के लिए क्रॉप कटिंग प्रयोग कराया। कन्हैयालाल के खेत में आयोजित इस प्रयोग का निरीक्षण करने स्वयं बीडीओ जितेंद्र कुमार यादव मौके पर पहुंचे और खेत में उतरकर फसल की कटाई भी की।क्रॉप कटिंग का उद्देश्य फसल की सही उपज का आकलन कर शासन को सटीक आंकड़े उपलब्ध कराना है, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनी रहे। इस दौरान लेखपाल नूर मोहम्मद ने भारत सरकार द्वारा विकसित सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से पूरी प्रक्रिया को डिजिटल रूप से दर्ज किया। फसल कटाई से लेकर उत्पादन तक के आंकड़ों को ऑनलाइन अपलोड किया गया, जिससे डेटा की विश्वसनीयता सुनिश्चित हो सके।बीडीओ ने बताया कि क्रॉप कटिंग प्रयोग किसानों के हित में बेहद महत्वपूर्ण है। इसी के आधार पर फसल उत्पादन के आंकड़े तैयार होते हैं, जो आगे चलकर सरकारी योजनाओं और मुआवजे के निर्धारण में सहायक साबित होते हैं। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रयोग निर्धारित मानकों के अनुसार और पूरी पारदर्शिता के साथ कराए जाएं।इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि राकेश वर्मा सहित विभागीय कर्मचारी और किसान मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1478357
Total Visitors
error: Content is protected !!