Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
लोधेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में मीठे की दुकान में निकाला सांप, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई, वन विभाग के कर्मियों ने रेस्क्यू कर पकड़ा सांप ! कार्यालय खुलते ही बंद, शाम होते ही धड़ल्ले से मिट्टी खनन विकासखंड रामनगर में शनिवार को संयुक्त विकास आयुक्त मंडल अयोध्या राजेश कुमार झां का औचक निरीक्षण महज फाइलों और रजिस्टरों के अवलोकन तक सिमटकर रह गया। विधानसभा रामनगर के ग्राम सैदनपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श कैंप आयोजित ! बाराबंकी में पिछले 5 वर्षों के वृक्षारोपण की निष्पक्ष जांच का मिला आश्वासन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग ! विकासखंड रामनगर में स्थायी बीडीओ की तैनाती नहीं होने से ब्लॉक की व्यवस्थाएं पटरी से उतरती नजर आ रही!
[post-views]

सुंदरकांड पाठ के साथ चंद्रोदय इंटरनेशनल स्कूल का शुभारंभ, भक्ति व शिक्षा का संगम

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

Ad image

रामनगर, बाराबंकी।तहसील क्षेत्र के ग्राम पिपरी महार मजरे मल्लापुर स्थित चंद्रोदय इंटरनेशनल स्कूल के शुभारंभ अवसर पर बुधवार को सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक डॉ. उदयवीर मिश्रा एवं समाजसेवी श्याम मणि त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान शिक्षकों व विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम और हनुमान जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।विद्यालय परिसर में सजे श्रीराम दरबार ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों के समूह द्वारा प्रस्तुत श्रीराम भजनों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं शिक्षिकाओं ने सुंदरकांड की चौपाइयों का संगीतमय पाठ कर पूरे माहौल को श्रद्धा और भक्ति से सराबोर कर दिया। अंत में हनुमान जी की आरती के बाद सभी ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया, जो देर शाम तक चलता रहा। मुख्य अतिथि एवं संस्थापक डॉ. उदयवीर मिश्रा ने फीता काटकर विद्यालय का उद्घाटन किया।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव होती है। चंद्रोदय इंटरनेशनल स्कूल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारयुक्त वातावरण प्रदान करना है, जिससे वे प्रतिस्पर्धा के इस युग में आगे बढ़ सकें।कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन द्वारा अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया गया। संस्थापक ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षिक पहल बताया।इस अवसर पर मालती मिश्रा, अनुपम मिश्रा, पूनम, अनिकेत अवस्थी, उत्तम पांडे, समाजसेवी श्याम मणि त्रिपाठी, विशाल सिंह, मुकुल, मृदुल मिश्रा वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश चंद्र शुक्ला,वकील गोपी दीक्षित सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1480723
Total Visitors
error: Content is protected !!