Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

कुएं से मिली संदिग्ध बाइक से मचा हड़कंप, मोबाइल-कपड़ों के साथ मिला अहम सुराग!

आधार कार्ड से खुली पहचान, मानसिक तनाव से जूझ रहा था बाइक मालिक—जांच में जुटी पुलिस!

रिपोर्ट राहुल त्रिपाठी बाराबंकी
बाराबंकी।जनपद के सफदरगंज थाना क्षेत्र के उधौली गांव के पास उस समय सनसनी फैल गई जब अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे एक खेत के समीप स्थित कुएं से एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। संदिग्ध परिस्थितियों में मिली इस बाइक ने इलाके में तरह-तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कुएं से बाइक को बाहर निकलवाया। बाइक की पहचान स्प्लेंडर प्लस के रूप में हुई। जांच के दौरान बाइक के साथ एक मोबाइल फोन, कुछ कपड़े और जूते भी बरामद हुए, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया।
थाना प्रभारी अमर चौरसिया ने बताया कि मौके से मिले आधार कार्ड और अन्य सामान के आधार पर बाइक मालिक की पहचान अनूप कुमार पुत्र चेतराम निवासी कुस्फर, थाना दरियाबाद के रूप में हुई है।
परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि अनूप कुमार लखनऊ में सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत हैं और मानसिक तनाव की समस्या से जूझ रहे हैं। परिजनों ने यह भी बताया कि वह पहले भी कई बार घर छोड़कर जा चुके हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है कि बाइक कुएं में कैसे पहुंची और इसके पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं है।

ऐसी ही सटीक और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहें नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी के साथ।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1372932
Total Visitors
error: Content is protected !!