Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी | मिशन शक्ति 5.0 का दूसरा चरण शुरू, महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान तेज!

नवरात्रि के दूसरे दिन अभियान की शुरुआत, बाइक रैली को दिखाई गई हरी झंडी!

Ad image

पत्रकार राघवेन्द्र मिश्रा
बाराबंकी। नवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद में मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण की विधिवत शुरुआत की गई। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह अभियान पूरे एक माह तक चलाया जाएगा।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) विकास चंद्र त्रिपाठी ने जागरूकता फैलाने के लिए निकाली गई बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का उद्देश्य आमजन, विशेषकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना रहा।
जागरूकता रैली की अगुवाई क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत ने की, जबकि क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार सहित महिला पुलिस अधिकारी भी सक्रिय रूप से मौजूद रहीं। इस दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर, कानून और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।
प्रशासन की ओर से बताया गया कि पूरे एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे महिलाओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत किया जा सके।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1523088
Total Visitors
error: Content is protected !!