Naradsamvad

[post-views]

त्योहारों को लेकर बाराबंकी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने निकाला फ्लैग मार्च, बाजारों और होलिका दहन स्थलों पर बढ़ी निगरानी!

राघवेन्द्र मिश्रा(पत्रकार)

बाराबंकी। आगामी त्योहारों के मद्देनज़र जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए Barabanki Police पूरी तरह सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में रविवार को जिले के सभी सर्किल क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई। भीड़-भाड़ वाले बाजारों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। यह फ्लैग मार्च होलिका दहन स्थलों, मुख्य मार्गों और बाजारों से होकर गुजरा। अधिकारियों ने लोगों से बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाया कि त्योहार शांतिपूर्वक मनाने के लिए पुलिस हर समय तैयार है।
रामसनेही घाट, हैदरगढ़ और रामनगर सहित सभी सर्किलों में क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त की। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर भी नजर रखी जा रही है।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों से दूर रहें। प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी त्योहार शांति और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न हों और आमजन सुरक्षित महसूस करें।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

847919
Total Visitors
error: Content is protected !!