Naradsamvad

[post-views]

रामनगर चेयरमैन रामशरण पाठक ने पावनी जूस शॉप का किया फीता काटकर भव्य उद्घाटन, शुद्ध जूस व फलों की मिलेगी सुविधा

रामनगर तहसील गेट के सामने खुली ‘पावनी जूस बेकर्स’ की दुकान

बाराबंकी के आदर्श नगर पंचायत रामनगर स्थित नई तहसील सहादतगंज के पास तहसील मोड़ पर पवन ओझा द्वारा स्थापित ‘पावनी जूस शेख बेकर्स’ प्रतिष्ठान का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ आदर्श नगर पंचायत रामनगर के अध्यक्ष रामशरण पाठक के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष रविकांत पांडे, क्षेत्र के प्रमुख व्यवसायी कैलाश बक्श सिंह, पूर्व सभासद दयाशंकर तिवारी,समाजसेवी कमलेश पांडे, अधिवक्ता शिव प्रकाश अवस्थी, अधिवक्ता सुरेश शास्त्री, रामकुमार सोनी, सभासद अवनीश मिश्रा, प्रखर अवस्थी, अमित मिश्रा, अमित सिंह, विनय शुक्ला, एडीटर के.के. शुक्ला सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लेकर नए प्रतिष्ठान को शुभकामनाएं दीं।

नई तहसील के ठीक सामने स्थित इस दुकान के खुलने से तहसील आने-जाने वाले हजारों लोगों को अब जूस और ताजे फलों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। प्रतिष्ठान में सभी प्रकार के मौसमी फलों का शुद्ध जूस उपलब्ध रहेगा। संचालक पवन ओझा ने बताया कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण और ताजे उत्पाद उपलब्ध कराना उनका प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्वच्छता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

स्थानीय लोगों ने कहा कि तहसील परिसर के सामने इस प्रकार की सुविधा खुलने से अधिवक्ताओं, कर्मचारियों, व्यापारियों तथा आम नागरिकों को काफी सहूलियत मिलेगी। उद्घाटन के दौरान उपस्थित अतिथियों ने प्रतिष्ठान की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम 

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

560343
Total Visitors
error: Content is protected !!