Naradsamvad

[post-views]

क़स्बा रामनगर में डीटी मीटर इंस्टॉलेशन के चलते दो घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी।कस्बा रामनगर में मंगलवार को दो घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि मंगलवार की सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक कस्बा क्षेत्र में डीटी मीटर इंस्टॉलेशन एवं चार्जिंग का कार्य किया जाएगा। इस दौरान विभागीय टीम द्वारा आवश्यक तकनीकी कार्य किए जाने के कारण पूरे कस्बे की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि कार्य पूर्ण होते ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। बिजली कटौती के दौरान उपभोक्ता आवश्यक व्यवस्था पहले से कर लें।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

527728
Total Visitors
error: Content is protected !!