Naradsamvad

[post-views]

बंदर से बचने के चक्कर में सड़क पर फिसली बाइक चालक की मौत साथी चोटिल

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।अचानक सामने आए बंदर से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर रगड़ते हुए किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे साथी को हल्की चोटें आई हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रामपुर मथुरा क्षेत्र निवासी सतीश कुमार अपने मित्र लवकुश मिश्रा के साथ बाइक से रविवार की रात्रि नामेपुर सिरौली स्थित ससुराल से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे थाना रामनगर क्षेत्र के बड़नपुर लैन मार्ग पर भागू शाह पुलिया के पास पहुंचे, तभी अचानक एक बंदर सामने आ गया। बंदर से बचने के प्रयास में चालक ने ब्रेक लगाया, जिससे बाइक असंतुलित होकर सड़क पर घिसटते हुए किनारे गड्ढे में जा गिरी।हादसे में सतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पीछे बैठे लवकुश मिश्रा को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने सतीश कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

646592
Total Visitors
error: Content is protected !!