Naradsamvad

[post-views]

सपा के निष्ठावान कार्यकर्ता अनिल यादव का निधन अंतिम संस्कार में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।समाजवादी पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता अनिल यादव (52) का रविवार को हृदयाघात से निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त किया।थाना क्षेत्र के ग्राम चांदपुर उटखरा निवासी अनिल यादव की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उनकी हृदय गति रुक गई, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद शव को गांव लाया गया। सूचना मिलते ही उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा।देर शाम गांव के समीप उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप, पूर्व एमएलसी राजेश यादव, जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, ग्राम प्रधान सुनील यादव सहित समाजवादी पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामवासी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों को ढांढस बंधाया।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

643290
Total Visitors
error: Content is protected !!