Skip to main content

Naradsamvad

जलालाबाद में RFC धान खरीद केंद्रों पर किसानों की दुर्दशा: हफ्तों से रुकी खरीद, बढ़ रही परेशानियां?!

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

अनुराग राजू मिश्रा(यूपी हेड)
जलालाबाद।उत्तर प्रदेश के जलालाबाद इलाके में धान खरीद केंद्रों (RFC) पर किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय किसानों का आरोप है कि RFC 1 और 2 पर 21 नवंबर से अब तक कोई खरीद नहीं हुई है, जबकि RFC 3 पर 19 नवंबर से और RFC 4 पर 21 नवंबर से खरीद पूरी तरह ठप पड़ी है। यही नहीं इन क्रय केंद्रों पर डेढ़ महीने में दो हजार कुंतल की खरीद नहीं हों सकी है। किसान हफ्तों से मंडी में अपनी ट्रॉलियां भरकर इंतजार कर रहे हैं, लेकिन तौल न होने के कारण उन्हें रोजाना ट्रॉलियों का किराया चुकाना पड़ रहा है।
किसानों का कहना है कि केंद्र प्रभारी जानबूझकर देरी कर रहे हैं, ताकि किसान थक-हारकर अपना धान वापस ले जाएं या फिर मजबूरी में निजी व्यापारियों को कम दाम पर बेच दें। एक किसान ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, “हमें इतना परेशान किया जा रहा है कि या तो हम अपना धान वापस आदतों (निजी बाजार) पर बेच दें, या फिर 150 रुपये प्रति क्विंटल का अतिरिक्त खर्च देकर सरकारी केंद्र पर बेचें। यह साफ-साफ किसानों का शोषण है।”
जानकारी के मुताबिक, जिले के अन्य सभी RFC केंद्रों पर धान की खरीद सुचारू रूप से चल रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जलालाबाद के इन केंद्रों पर खरीद क्यों रुकी हुई है? किसानो ने जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह किसानों के साथ अन्याय है। “एक हफ्ते से ज्यादा समय हो गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। अधिकारी क्यों मौन हैं?”

ALSO READ  अमेठी के रामघाट मेले में शरद पूर्णिमा पर उमड़ेगी भीड़, सैकड़ों दुर्गा मूर्तियों का होगा विसर्जन
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!