Naradsamvad

[post-views]

मकान का छज्जा गिरने से एक किशोर की हालत गम्भीर, अस्पताल में चल रहा इलाज

रिपोर्ट/रिशु गुप्ता

छज्जा गिरने से किशोर गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

रामसनेहीघाट बाराबंकी तहसील क्षेत्र के बहरेला डीह गांव में गुरुवार सुबह एक मकान का छज्जा गिर जाने से 17 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।घटना गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे की है। बताया जाता है कि गांव निवासी कौशल किशोर का पुत्र अमरेश घर के पास लगे नल पर हाथ धो रहा था। इसी दौरान अचानक मकान का छज्जा भरभराकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से अमरेश दब गया।आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर घायल को बाहर निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट भेजा गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर रमेश कुमार ने बताया कि घायल किशोर को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि हालत में सुधार नहीं होता है, तो उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया जा सकता है।गांव में हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों सहित ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से जर्जर मकानों की जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

646355
Total Visitors
error: Content is protected !!