Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
लोधेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में मीठे की दुकान में निकाला सांप, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई, वन विभाग के कर्मियों ने रेस्क्यू कर पकड़ा सांप ! कार्यालय खुलते ही बंद, शाम होते ही धड़ल्ले से मिट्टी खनन विकासखंड रामनगर में शनिवार को संयुक्त विकास आयुक्त मंडल अयोध्या राजेश कुमार झां का औचक निरीक्षण महज फाइलों और रजिस्टरों के अवलोकन तक सिमटकर रह गया। विधानसभा रामनगर के ग्राम सैदनपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श कैंप आयोजित ! बाराबंकी में पिछले 5 वर्षों के वृक्षारोपण की निष्पक्ष जांच का मिला आश्वासन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग ! विकासखंड रामनगर में स्थायी बीडीओ की तैनाती नहीं होने से ब्लॉक की व्यवस्थाएं पटरी से उतरती नजर आ रही!
[post-views]

मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तोड़ी

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस व राजस्व टीम ने नयी मूर्ति स्थापित करवा मामले को शांत कराया। प्राप्त विवरण के अनुसार थाना रामनगर अंतर्गत रानी बाजार चौराहे पर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बने अंबेडकर पार्क में स्थापित प्रतिमा को बुधवार की दोपहर कई दिन से आसपास भटक रहे एक विक्षिप्त व्यक्ति ने वजनी पत्थर से भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस व तहसील प्रशासन को दी गयी। नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय इंस्पेक्टर सुभाष यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे सूझबूझ का परिचय देकर मूर्ति तोड़ने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया इसके बाद नयी मूर्ति मंगवा कर पुनः उसी स्थान पर स्थापित करवा कर पूजन अर्चन के बाद मिठाई बाटकर मामला शांत कराया।इस मौके पर अनिल शुक्ला बीएसपी पूर्व जिलाध्यक्ष परसुराम गौतम विधानसभा प्रभारी अजय गौतम बराती लाल रमेश रंजन पूर्व प्रधान पुत्ती लाल, अरुण धीमान लेखपाल विनीत कुमार उपनिरीक्षक उमेश यादव कांस्टेबल विजय भान सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Ad image

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1480976
Total Visitors
error: Content is protected !!