Naradsamvad

[post-views]

ब्लॉक प्रमुख व बीडीओ ने कराया कन्या भोज

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी मिशन शक्ति अभियान के तहत दुर्गा अष्टमी के अवसर पर ब्लाक सभागार रामनगर में ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी एवं खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार के द्वारा कन्या पूजन भोज कराया गया।
बी डी ओ जितेंद्र कुमार के द्वारा आयोजित किए गए कन्या पूजन एवं कन्या भोज कार्यक्रम में सर्वप्रथम कन्याओं के चरण पखारे गए (पैर धुले गये ) इसके बाद पूजा अर्चन कर कन्याभोज कराया गया। ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार आदि के द्वारा बहुत ही प्रेम पूर्वक खीर पूड़ी जलेबी दही खिलाया गया इसके बाद कन्याओं को दक्षिणा फल एवं वस्त्र देकर ससम्मान विदा किया गया। इस बीच जगत जननी शेरावाली माता के जयकारों से पूरा ब्लॉक परिसर गूंज उठा। कन्या भोज के कार्यक्रम में सीडीपीओ अनिल कुमार पांडेय अवर अभियंता लघु सिंचाई अरुण कुमार व्यास का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर ए डी ओ पंचायत अभय शुक्ला ए डी ओ एजी डा 0दलवीर सिंह यादव ए डी ओ आई एस बी जय राम वाल्मीकि ए डी ओ समाज कल्याण रूबी सिंह जे ई मनीष कुमार वर्मा मनोज मिश्रा एपीओ मनरेगा मिथिलेश यादव पंचायत सचिव रवि अवस्थी सुपरवाइजर बीना यादव, अंजलि ममता दीपा वोरा आंगनबाड़ी कार्यकत्री शिल्पा त्रिवेदी मोनिका दीक्षित दीपा शुक्ला कुसुम मौर्या पूजा चौधरी आदि लोग मौजूद थे

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

646100
Total Visitors
error: Content is protected !!