Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
लोधेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में मीठे की दुकान में निकाला सांप, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई, वन विभाग के कर्मियों ने रेस्क्यू कर पकड़ा सांप ! कार्यालय खुलते ही बंद, शाम होते ही धड़ल्ले से मिट्टी खनन विकासखंड रामनगर में शनिवार को संयुक्त विकास आयुक्त मंडल अयोध्या राजेश कुमार झां का औचक निरीक्षण महज फाइलों और रजिस्टरों के अवलोकन तक सिमटकर रह गया। विधानसभा रामनगर के ग्राम सैदनपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श कैंप आयोजित ! बाराबंकी में पिछले 5 वर्षों के वृक्षारोपण की निष्पक्ष जांच का मिला आश्वासन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग ! विकासखंड रामनगर में स्थायी बीडीओ की तैनाती नहीं होने से ब्लॉक की व्यवस्थाएं पटरी से उतरती नजर आ रही!
[post-views]

कस्बा रामनगर में हुआ भव्य जागरण का आयोजन

रिपोर्ट-विवेक शुक्ला

भगवान के स्वरूपों की सुंदर झांकियां ने दर्शकों का मन मोहा

Ad image

रामनगर बाराबंकी।नगर पंचायत के मोहल्ला कदिराबाद स्थित श्री रामकली हनुमान मंदिर पर सजे मां के दरबार में रविवार को भव्य जागरण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी ने मां की पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

बाराबंकी से पधारे सुर सरगम म्यूजिक ग्रुप और रिद्धि इंटर नेशनल झांकी ग्रुप के कलाकारों ने भगवान गणेश महाबली हनुमान भोले शंकर मां दुर्गा राधा कृष्ण सहित भगवान के विभिन्न स्वरूपों की मनमोहक झांकिया दिखाकर श्रोताओ को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों द्वारा मयूर नृत्य फूलों की होली पर शानदार प्रस्तुति देखकर दर्शक झूमने पर विवस हो गए।

ग्रुप के मुख्य भजन गायक रविंद्र यादव व भजन गायिका प्रियंका गुप्ता ने एक से बढ़कर एक माँ के भजनों की बेहतरीन प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष नारायण दत्त शुक्ला सतीश शुक्ला पुनीत श्रीवास्तव निलेश दीक्षित सूरज सिंह प्रतीक श्रीवास्तव निहाल तिवारी अरविंद रोहित राठौर सहित भारी संख्या में दर्शक रात से सुबह तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1480971
Total Visitors
error: Content is protected !!