Naradsamvad

[post-views]

महिलाओं एवं युवतियों पर फब्तियां कसने वाला सोहदा गिरफ्तार

रिपोर्ट-विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में अपराधियों पर अंकुश लगाने व संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने महिलाओं एवं युवतियों पर सरेराह फब्तियां कसने व सार्वजनिक स्थान पर अश्लील गाना गाने वाले एक सोहदे को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के ग्राम बरियारपुर निवासी महेश पुत्र शिव किशोर के द्वारा गाँव स्थित झङुले दास बाबा मंदिर के निकट मार्ग से गुजरने वाली महिलाओं एवं युवतियों पर फब्तियां कसने व उन्हें देखकर अश्लील गाना गाने के मामले में उप निरीक्षक उमेश कुमार यादव ने कांस्टेबल मानवेन्द्र के साथ मुखबिर की सूचना पर एक सोहदे को गिरफ्तार किया गया है थाना लाकर आवश्यक कार्रवाई की गई है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

645836
Total Visitors
error: Content is protected !!