रिपोर्ट-विवेक शुक्ला
रामनगर बाराबंकी।जानवरो के लिए खेत से हरा चारा लेने गया युवक अचानक लापता हो गया परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम सूरजपुर निवासी रामसूरत ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि मेरा पुत्र बृजेश यादव बीते 25 सितंबर की शाम घर से हसिया लेकर जानवरों के लिए खेत से चरी काटने के लिए निकल था। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उसकी काफी खोज भी की गई। लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। जब उसके दोस्त रामजतन से पूछताछ की तो पता चला की साथी के साथ मोटरसाइकिल से रामनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती गाँव की महिला को देखने गया था। तभी से वह घर नही लौटा बृहस्पतिवार को ही इसकी जानकारी पीआरबी 112 को दी थी। उसी दिन से काफी खोजबीन की जा रही है लेकिन तीन दिन बीत जाने के बावजूद उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया है। कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया परिजनों ने तहरीर दी है लापता युवक की तलाश पुलिस कर रही हैं।