रिपोर्ट-विवेक शुक्ला
महिला ने एक व्यक्ति पर छेड़खानी का लगाया आरोप जांच में जुटी पुलिस
रामनगर बाराबंकी। खेत में घास काटने गई महिला के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू दी है। थाना क्षेत्र के एक गाँव की निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बीते 21 सितम्बर को प्रधान के खेत में घास काटने गई थी उसी समय थाना जरवल रोड के ग्राम अहाता निवासी दिनेश पुत्र राजित राम वही स्थित अपने गन्ने के खेत से आकर घास का बोझ उठवाने की बात कही, मना किया तो छेड़खानी करने लगा,और चिल्लाने पर मुंह दबा दिया, ब्लाउज भी फट गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। प्रार्थी किसी तरह विरोधी के चंगुल से जान बचाकर चिल्लाते हुए ग्राम प्रधान के घर की ओर भागी, शोर शराबा सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए भीड़ देख दिनेश मौके से फरार हो गया। फिलहाल पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुदकमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।































