Skip to main content

Naradsamvad

A woman’s luggage went missing in a bus going to Banaras | बनारस जाने वाली बस में महिला का सामान गायब: प्रयागराज में बस के सामने किया प्रदर्शन, हिंदी न बोल पाने से पुलिस को नहीं समझा पाई बात – Prayagraj (Allahabad) News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

प्रयागराज7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज के सिविल लाइंस बस अड्डे पर शनिवार रात एक अजीब मामला सामने आया। एक महिला यात्री ने बनारस जाने वाली रोडवेज बस के सामने लेटकर प्रदर्शन किया। महिला का नाम ज्योत्सना है।

महिला का आरोप था कि बस कर्मचारियों ने उसका सामान गायब कर दिया। जब उसने सामान मांगा तो कर्मचारियों ने उसे नशे में होने का आरोप लगाकर टालने की कोशिश की।

महिला ने पुलिस को मदद के लिए बुलाया। लेकिन वह ठीक से हिंदी नहीं बोल पा रही थी। इस वजह से पुलिस को उसकी बात समझने में दिक्कत हुई। महिला का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने उसकी शिकायत सुनने से मना कर दिया।

ALSO READ  भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ पर वाराणसी और चंदौली में विंग्स ओवर गंगेज एयर शो, पीएम मोदी रहे मौजूद

हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने 108 एंबुलेंस बुलाई। महिला को जबरन अस्पताल भेज दिया गया। उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला बस के सामने लेटी दिख रही है। आसपास राहगीरों की भीड़ जमा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला लगातार अपने सामान की मांग कर रही थी। लेकिन अधिकारियों ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया।

ALSO READ  पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, 27 जिलों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी

इस मामले में अभी तक न तो पुलिस और न ही रोडवेज के अधिकारियों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान आया है।

ALSO READ  जॉर्डन के चर्च पर हुए हमले में 7 लोगों की मौत, भारत ने की इस हिंसा की कड़ी निंदा

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!