Naradsamvad

[post-views]

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हैदरगढ़ और त्रिवेदीगंज में भव्य स्वागत, सपा कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत करते हुवे सपा कर्यकर्ता

एडिटर के के शुक्ल नारद संवाद न्यूज़ बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का शनिवार को हैदरगढ़ और त्रिवेदीगंज में भव्य स्वागत किया गया। वे अमेठी और सुल्तानपुर में एक पारिवारिक वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे थे, इसी दौरान सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ताओं ने चौराहों और प्रमुख स्थलों पर उनका जोरदार अभिनंदन किया।

हैदरगढ़ चौराहे पर फूल-मालाओं, पार्टी झंडों और “अखिलेश यादव अमर रहें”, “समाजवादी पार्टी ज़िंदाबाद” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। वहीं त्रिवेदीगंज के बजरंग धर्मकांटा पर भी स्थानीय समाजवादी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस स्वागत कार्यक्रम में कई प्रमुख पदाधिकारी और स्थानीय नेता मौजूद रहे। इनमें धर्मेंद्र वर्मा (विधानसभा महासचिव, सपा हैदरगढ़), पूर्व विधायक राममगन रावत, पूर्व प्रधान विवेक वर्मा, परशुराम यादव, रमेश चौधरी, छोटकउ सिंह, पुचकारी रावत, राजेश शुक्ला, अमित चौधरी, विनय वर्मा, रामरूप रावत, अंकित यादव, धर्मेंद्र पटेल, पप्पू सिद्दीकी, हर्षित पटेल, राजू सिंह, रामनेवाज वर्मा, रानू वर्मा, गुड्डू वर्मा, पुष्पेंद्र पटेल और मोहम्मद रहीस प्रमुख रूप से शामिल रहे।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने झंडे लहराकर और नारों के साथ पूरे माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत से 2027 में समाजवाद की वापसी निश्चित है।”

इस दौरे को आगामी चुनावी तैयारियों की दृष्टि से कार्यकर्ताओं में जोश भरने और जनता से सीधे संवाद का एक अहम प्रयास माना जा रहा है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

720152
Total Visitors
error: Content is protected !!