Skip to main content

Naradsamvad

The Chamber of Commerce held a condolence meeting in Jaunpur | जौनपुर में व्यापार मंडल ने की शोकसभा: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि, जवाबी कार्रवाई की मांग – Jaunpur News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

अंकित श्रीवास्तव | जौनपुर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
आतंकी हमले में मृत लोगों के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया। - Dainik Bhaskar

आतंकी हमले में मृत लोगों के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 नागरिकों की मौत पर जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जौनपुर ने शोकसभा का आयोजन किया। व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु की अध्यक्षता में यह सभा जिला महामंत्री आरिफ हबीब के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई।

ALSO READ  लखीमपुर: विधायक अमन गिरी ने गन्ने की ट्रॉली पर अनावश्यक चालान न लगाने के दिए निर्देश

व्यापारियों ने जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों पर हुए हमले की निंदा की और मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु ने पाकिस्तान की साजिशों की निंदा करते हुए जवाबी कार्रवाई की मांग की। प्रांतीय मंत्री शकील अहमद और नगर अध्यक्ष घनश्याम साहू ने कहा कि व्यापार मंडल आतंकवाद के खिलाफ सरकार के साथ है।

आतंकी हमले में मृत लोगों के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया।

आतंकी हमले में मृत लोगों के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया।

ALSO READ  प्रधानमंत्री मोदी की कनाडा यात्रा से पहले भारत और कनाडा व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की तैयारी

नगर महामंत्री आलोक रंजन सिन्हा और युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी सदस्यों ने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन भी रखा।

ALSO READ  शाहजहांपुर के ओल्ड एज होम में मनाया गया केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का जन्मदिन, बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद

इन लोगों की रही मौजूदगी कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष उमेशचंद गुप्त, नगर कोषाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार साहू, राजेश गुप्ता, राजेश जायसवाल, अब्दुल वहाब, साजिद अनवार, भगेलू सेठ, कृपानाथ सेठ, विनय जायसवाल, ताज मोहम्मद और अमर सेठ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। शोकसभा का संचालन जिला महामंत्री आरिफ हबीब ने किया।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!