Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़

Competition in Navayug Kanya Mahavidyalaya of Lucknow | लखनऊ के नवयुग कन्या महाविद्यालय में प्रतियोगिता: पोस्टर, मेहंदी और रंगोली में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा – Lucknow News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

लखनऊ3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ के नवयुग कन्या महाविद्यालय में अहिल्याबाई होल्कर सांस्कृतिक क्लब ने एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में पोस्टर, मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

उन्होंने छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा की सराहना की। प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय ने निर्णायक मंडल में योगदान दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं को नई दिशा देते हैं। छात्राओं ने मेंहदी और पोस्टर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

छात्राओं की प्रतिभा को निर्णायक मंडल ने सराहा।

छात्राओं की प्रतिभा को निर्णायक मंडल ने सराहा।

ALSO READ  SEBI का बड़ा एक्शन: Avadhut Sathe Trading Academy को 546 करोड़ रुपये वापस करने का आदेश

मेहंदी में कोमल अव्वल रहीं

मेहंदी प्रतियोगिता में कोमल ने प्रथम, कर्तव्यी जायसवाल ने द्वितीय और खुशनुमा बानो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में सिमरन, इंद्रजीत कौर और महक ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता में कामिनी देवी और ज्योति कुमारी की जोड़ी ने अहिल्याबाई की सुंदर आकृति बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंकित शर्मा और ऋचा कुमारी की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही। ज्योति कसेरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

ALSO READ  Oura Ring 5 भारत में लॉन्च, 39,900 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ मिलेगा हेल्थ ट्रैकिंग का विकल्प

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या ने सभी का आभार व्यक्त किया

ALSO READ  भारतीय भौतिक विज्ञानी अशोक सेन बने ओस्कर क्लेन मेडल पाने वाले पहले भारतीय

क्लब के सक्रिय सदस्य प्रो. मंजुला यादव, डॉ. सीमा सरकार, प्रो. सीमा पांडेय, डॉ. अपूर्व स्वास्थ्य और डॉ. क्षितिज शुक्ला ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। काव्यम फाउंडेशन से कौंतेय जय ने रंगोली प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा की। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या ने सभी का आभार व्यक्त किया।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!