Naradsamvad

[post-views]

BJP MLC becomes nominated member in Agricultural University | कृषि विश्वविद्यालय में नामित सदस्य बने भाजपा एमएलसी: बांदा में बोले- किसानों की आय दोगुनी करने का करेंगे प्रयास – Mahoba News


इरफान पठान| महोबा2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भाजपा एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर। - Dainik Bhaskar

भाजपा एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर।

महोबा के चरखारी कस्बा निवासी सदस्य विधान परिषद जितेंद्र सिंह सेंगर को बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का नामित सदस्य बनाया गया है।

इस नियुक्ति पर सेंगर ने विधान परिषद सभापति मानवेंद्र सिंह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान की बात है। साथ ही किसानों के उत्थान और कृषि विकास के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।

सेंगर ने बताया कि वे क्षेत्र के किसानों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाएंगे। किसानों की आय दोगुनी करने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

वर्तमान में सेंगर विधान मंडल की कई महत्वपूर्ण समितियों में सक्रिय हैं। वे विद्युत जांच समिति, याचिका समिति और आवासीय संबंधी संयुक्त समिति के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि इन समितियों के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठाएंगे। किसानों, आमजन और क्षेत्रीय विकास से जुड़े कार्यों को गति देंगे।

सेंगर के अनुसार यह नई जिम्मेदारी न सिर्फ उनके लिए गर्व की बात है, बल्कि इससे किसानों के हित में उनकी भूमिका और मजबूत होगी।



Source link

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1622357
Total Visitors
error: Content is protected !!