Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

14 year old student dies in Shravasti Gurukul | श्रावस्ती के गुरुकुल में छात्र की मौत: रात में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा, पुलिस कर रही जांच – Shrawasti News

[ad_1]

Ad image

श्रावस्ती8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मौत की खबर सुनकर ग्रामीणों की लगी भीड़। - Dainik Bhaskar

मौत की खबर सुनकर ग्रामीणों की लगी भीड़।

श्रावस्ती के गिलौला स्थित सुर भारती निगम विद्यापीठ गुरुकुल में एक 14 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान बलरामपुर निवासी अशोक कुमार मिश्र के रूप में हुई है। वह अपने बड़े भाई के साथ गुरुकुल में रहकर कक्षा 8 में पढ़ाई कर रहा था। घटना रविवार रात की है।

बताया जा रहा की अशोक ने अन्य छात्रों के साथ भोजन किया और सोने चला गया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव का पंचनामा कराया।

पुलिस ने शव का पंचनामा कराया।

सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश कुमार शर्मा, एसडीएम ओम प्रकाश और थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार अग्निहोत्री पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआत में परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे। प्रशासन के समझाने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को भिनगा के मर्चरी हाउस भेज दिया। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

ALSO READ  🌳 "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को मिला नया संबल, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया वृक्षारोपण 🌱 !

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1606616
Total Visitors
error: Content is protected !!