नारद संवाद एजेंसी राघवेन्द्र मिश्रा/के के शुक्ला
सोमवार को संतोष सिंह पत्नी रामअकबाल सिंह निवासिनी रानेपुर थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी अपनी बहन के साथ जनपद गोण्डा से एक वैवाहिक कार्यक्रम से बस से वापस आ रही थीं। संतोष सिंह उपरोक्त रामनगर चौराहा पर उतरते समय अपना बैग बस में ही भूल गयीं जिसमें कीमती जेवरात व नकदी थी। सूचना पर तत्काल थाना रामनगर व थाना मसौली पुलिस टीम द्वारा सम्बन्धित बस का पता लगाकर बस से पीड़िता का कीमती बैग बरामद किया गया, उक्त बैग में लगभग 04 लाख रुपये के जेवरात व 32,00/-रुपये नकदी थी। पुलिस द्वारा पीड़िता का बैग उनके पुत्र विशाल सिंह के सुपुर्द किया गया। पीड़ित द्वारा पुलिस टीम का आभार प्रकट किया गया।