Skip to main content

Naradsamvad

Students create ruckus at farewell party, VIDEO | फेयरवेल पार्टी में छात्रों का हंगामा, VIDEO: कौशांबी में SUV से स्टंटबाजी, सड़क पर हूटर बजाया – Kaushambi News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

अजय कुमार| कौशांबी1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
कौशांबी में फेयरवेल पार्टी में छात्रों ने SUV से स्टंटबाजी की। - Dainik Bhaskar

कौशांबी में फेयरवेल पार्टी में छात्रों ने SUV से स्टंटबाजी की।

कौशांबी के मंझनपुर स्थित बी०पी पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 की फेयरवेल पार्टी के दौरान छात्रों ने जमकर उत्पात मचाया। स्कूल से निकलते ही थार, स्कार्पियो और अन्य एसयूवी गाड़ियों में सवार छात्रों ने सड़कों पर खतरनाक स्टंट करते हुए आम लोगों की परेशानी का सबब बन गए।

ALSO READ  आंध्र प्रदेश के तट पर 28 अक्टूबर को टकराएगा चक्रवात अर्नब, भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

घटना 7 फरवरी की बताई जा रही है, जब छात्रों का काफिला मंझनपुर मेडिकल कॉलेज, मुख्य चौराहा और स्कूल के आसपास के इलाकों में घंटों तक हंगामा करता रहा। कई छात्र चलती गाड़ियों के साइड गेट पर खड़े होकर खतरनाक करतब दिखाते रहे और तेज हूटर बजाकर यातायात व्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर दिया। इस दौरान कई वाहन चालकों को अपना रास्ता बदलना पड़ा और राहगीर भयभीत होकर किनारे हटने को मजबूर हुए।

ALSO READ  शाहजहांपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 क्विंटल से ज्यादा मिलावटी सामान जब्त

इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि फेयरवेल मनाना गलत नहीं है, लेकिन कानून तोड़ना और लोगों को परेशान करना स्वीकार्य नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो के आधार पर दोषी छात्रों की पहचान की जा रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ  पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, 27 जिलों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!