Skip to main content

Naradsamvad

Two friends died in a road accident | सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत: गांव लौटते समय हुआ हादसा,  एक दिल्ली तो दूसरा मुंबई में करता था काम – Bijnor News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

जहीर अहमद | बिजनौर1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
बिजनौर में दो दोस्तों की मौत के बाद अस्पताल में जुटे परिजन। - Dainik Bhaskar

बिजनौर में दो दोस्तों की मौत के बाद अस्पताल में जुटे परिजन।

बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम एक सड़क हादसे में दो युवक दोस्तों की मौत हो गई। मृतक शाकिर (21) और दीपक (24) अपने गांव सीकरी बुजुर्ग लौट रहे थे, जब एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

ALSO READ  यूपी मंत्री डॉ अरुण कुमार ने पीएम मोदी से मांगी पत्रकारों के लिए नेशनल रजिस्ट्रेशन पोर्टल की सुविधा

सड़क हादसे में मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।

सड़क हादसे में मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।

गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ALSO READ  मोकामा विधायक अनंत सिंह जेडीयू से निष्कासित, बोले- अब खत्म हो जाएगी नीतीश कुमार की पार्टी

परिजनों के अनुसार, दीपक दिल्ली में डेकोरेशन का काम करता था और केवल तीन दिन पहले ही घर आया था। वहीं शाकिर मुंबई में मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था और एक सप्ताह पहले ही घर लौटा था। दोनों युवकों की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की तलाश में जुटी है।

ALSO READ  प्रयागराज में पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया का एक्शन, अवैध ब्लैक फिल्म वाली गाड़ियों पर चला चाबुक

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!