Skip to main content

Naradsamvad

Varanasi News Danish educational team visited Nagepur | डेनमार्क के शैक्षिणिक दल ने नागेपुर का किया भ्रमण: पीएम के गोद लिए गांव पहुंचे 60 स्टूडेंट, देखा ‘इज्जतघर’, लगाए पौधे – Varanasi News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

[ad_1]

Ad image

डेनमार्क से आये स्टूडेंट्स ने प्रधानमंत्री के गोद लिए गांव नागेपुर में किया प्लांटेशन।

प्रधानमंत्री के गोद लिए गांव नागपुर का शैक्षणिक भ्रमण करने रविवार की सुबह डेनमार्क के 60 स्टूडेंट पहुंचे। यहां लोक समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर और ग्राम प्रधान मुकेश कुमार ने उनका स्वागत किया। उन्होंने गांव के विभिन्न पहलुओं को जाना और ‘इज्जतघर’ (शौ

.

वाराणसी पहुंचे डेनमार्क के स्टूडेंट्स का लोक गीत गाकर किया गया स्वागत।

वाराणसी पहुंचे डेनमार्क के स्टूडेंट्स का लोक गीत गाकर किया गया स्वागत।

गांव की स्थिति को जाना लोक समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर ने बताया– डेनमार्क से आये 60 छात्रों का दल रविवार को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर पहुंचा। यहां उन्होंने शैक्षणिक भ्रमण किया। लोक समिति आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले सभी मेहमानों को रूद्राक्ष की माला, अंगवस्त्र देकर और टीका लगाकर स्वागत किया गया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान मेहमानों ने लोक समिति के जरिए नागेपुर के लोक समिति आश्रम, आशा सामाजिक विद्यालय, नन्दघर, कृषक प्रशिक्षण केंद्र, यात्री प्रतीक्षालय, अम्बेडकर पार्क और गांव मे बने इज्जतघर (शौचालय) को देखा।

स्टूडेंट्स ने जानी नागेपुर गांव की स्थिति। लोक समिति ने उन्हें गांव के बारे में दी ब्रीफिंग।

स्टूडेंट्स ने जानी नागेपुर गांव की स्थिति। लोक समिति ने उन्हें गांव के बारे में दी ब्रीफिंग।

ALSO READ  एटा में आशा कार्यकर्ताओं का 21 दिन पुराना धरना खत्म, विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने दिया आश्वासन

युवाओं से मिले और उनके लक्ष्य के बारे में जाना इस दौरान विदेशी सैलानियों ने गांव की लड़कियों, महिलाओं और नवयुवकों से मिले। उनसे उन्होंने संवाद भी किया। उन्होंने आशा ट्रस्ट और लोक समिति द्वारा चलाये जा रहे सामाजिक और शैक्षणिक कार्य को भी समझा। उन्होंने गांव की लड़कियों और महिलाओं के साथ यूरोप व भारत में उनके शिक्षा और सामाजिक स्थिति पर खूब अनुभव बांटे।

ALSO READ  UP PET 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश, 35 लाख से ज्यादा उम्मीदवार देंगे परीक्षा

गांव की कई लड़कियों ने जब यह कहा कि वे कम उम्र में शादी नहीं करना चाहती और अपनी पढ़ाई करके अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती है, उनका यह जवाब सुनकर वे बहुत उत्साहित हुए। मेहमानों में डेनमार्क के हसेरिस जिमनैजियम कॉलेज से आये प्रोफेसर ओले द्रुब, लिसे, अन्ने मेजिन, जेन क्रिस्टेन ने अपने विचार रखे।

लोक समिति आश्रम पर हुई कार्यशाला में हुए शामिल।

लोक समिति आश्रम पर हुई कार्यशाला में हुए शामिल।

डेनमार्क के स्टूडेंट्स ने किया प्लांटेशन इस दौरान लोक समिति आश्रम में छात्रों संग बेहतर शिक्षा व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण पर कार्यशाला आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पूरी दुनिया जल संकट और ग्लोबल वार्मिंग से जूझ रही है ऐसे में हम सभी को आधुनिक विकास के साथ साथ अपनी संस्कृति और पर्यावरण को बचाना जरूरी है। मेहमानों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव में पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

ALSO READ  एटा में आशा कार्यकर्ताओं का 21 दिन पुराना धरना खत्म, विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने दिया आश्वासन

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान मुकेश कुमार, नन्दन उपाध्याय, राजन, सोनी, अनीता, आशा, मनीषा, अवनीश, शिवकुमार, रामबचन, श्यामसुंदर मास्टर, सुनील, आशीष, विद्या, शमा बानो, मंजीता, ज्योति, सीमा, मनीष आदि लोग मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!